Home डेली न्यूज़ मुफ्ती सलमान अजहरी की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज

मुफ्ती सलमान अजहरी की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज

33
0
Jeevan Ayurveda

रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

छतरपुर। गुजरात में मुफ्ती सलमान अजहरी की एटीएस की टीम के द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में सड़कों पर मुस्लिम समाज उतर आया है। उनकी मांग है कि मुफ्ती सलमान अजहरी की जल्द से जल्द रिहाई की जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मुस्लिम समाज के लोग उग्र आंदोलन करेंगे। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।कमेटी के सदर सैय्यद जावेद अली ने बताया कि 4 फरवरी 24 को बिना वजह मुफ्ती सलमान अजहरी को गुजरात एटीएम की टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया था जिससे मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मुस्लिम समाज के द्वारा रानी तलैया स्थित हजरत मस्तान शाह बाबा के मैदान में सभी मुसलमान एकत्रित हुए और पैदल मुफ्ती सलमान अजहरी की रिहाई के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर समाज के द्वारा राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए जावेद अली ने बताया कि गुजरात एटीएस ने सुप्रीम कोर्ट के नियमों का उल्लंघन किया है। मुफ्ती सलमान अजहरी की जल्द से जल्द रिहाई की जाए, नहीं तो मुस्लिम समाज के लोग उग्र आंदोलन करेंगे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here