Home डेली न्यूज़ ट्रैफिक नियमों का पालन करने चालकों को पुलिस ने खिलाए लड्डू

ट्रैफिक नियमों का पालन करने चालकों को पुलिस ने खिलाए लड्डू

82
0
Jeevan Ayurveda

ट्रैफिक मार्शल ने निकाली यातायात जागरुकता बाइक रैली
छतरपुर। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात जागरूकता के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सड़क जागरुकता साप्ताह मनाया जा रहा है। सोमवार को जिला मुख्यालय पर नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा और यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक दलबीर सिंह मार्को के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं नेहरू युवा केंद्र छतरपुर वेलेंटियर ट्रैफिक मार्शल द्वारा यातायात जागरुकता बाइक रैली निकाली गई।
आकाशवाणी तिराहे पर यातायात पुलिस ने नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दीं। बाइक रैली महाराजा छत्रसाल चौराहे से आकाशवाणी तिराहा, बस स्टैंड, पत्रकार चौक, हटवारा, गांधी चौक बाजार, महल चौक से छत्रसाल चौराहा पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान चलित मोबाइल पुलिस वाहन में इंस्टॉल पीए सिस्टम के माध्यम से अनाउंस करते हुए नगरवासियों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही यातायात जागरूकता संबंधी पंपलेट का वितरण भी किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here